जहानाबाद, सितम्बर 7 -- अरवल निज संवाददाता। जनसंघ काल से पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय रहे वरिष्ठ जेपी सेनानी जोहर राम के निधन पर जेपी सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष बागेश्वरी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जोहर राम का निधन जेपी सेनानियों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया और जेपी सेनानियों के हक व अधिकार के लिए लगातार आवाज उठाते रहे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी शून्य पैदा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...