नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के भारतीय मूल के मेयर जोहरान ममदानी को गिरफ्तार करने की मांग उठी है। यह मांग की है इजरायल ने। दरअसल इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के न्यूयॉर्क दौरे से पहले यहां बवाल मचा हुआ है। पहले ममदानी ने अपने अधिकारियों को यह जांच करने का आदेश दे दिया था कि क्या न्यूयॉर्क अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) द्वारा दोषी घोषित नेतान्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर उन्हें अरेस्ट कर सकता है। इसके बाद अब इजरायल ने जोहरान ममदानी को ही अरेस्ट करने की मांग कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने ममदानी पर भड़काऊ बयानबाजी का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जोहरान ममदानी लगातार शहर के लोगों को नेतन्याहू का विरो...