हापुड़, मई 28 -- धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ी लापरवाही के चलते सूखे झोड़ (तालाब) में भीषण आग लग गई। सुबह। के समय एक अज्ञात राहगीर द्वारा फेंकी गई जलती हुई चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। क्षेत्र में चल रही तेज पछुआ हवाओं ने आग में घी का काम किया, जिससे लपटें तेजी से फैलने लगीं। आसमान में धुएं का काला गुबार देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- हापुड़ : सूखे तालाब में लगी आग, दमकल की टीम बुझाने में जुटीआग का कारण प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झोड़ के पास से गुजर रहे किसी राहगीर ने जलती हुई बीड़ी या माचिस की तीली वहां मौजूद सूखी घास और झाड़ियों में फेंक दी थी। गर्मी के इस मौसम में झोड़ पूरी तरह सूखा हुआ था, जिससे आग ने चंद मिनटों में ही पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थ...