गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गांव सुखराली में जोहड़ की जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार को गुरुग्राम नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की। करीब चार हजार वर्ग गज जमीन को अतिक्रमणमुक्त करवाया। अतिक्रमणकारियों ने करीब 40 साल से इस जमीन पर कब्जा किया हुआ था। यह तोड़फोड़ अभियान ड्यूटी मैजिस्ट्रेट यतेंद्र कुमार की मौजूदगी में हुआ। नगर निगम प्रवक्ता के मुताबिक इस जमीन पर अवैध रूप से मकानों और दुकानों का निर्माण हुआ था। चार बुलडोजर की मदद से तोड़फोड़ हुई। किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद पर मौजूद रहा। इस मौके पर जेई अंकित कपूर, पटवारी परवीन आदि मौजूद रहे। नगर निगम के पार्षद अनूप ने इस कार्रवाई पर नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा और नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया का आभार व्यक्त किया। ...