नई दिल्ली, फरवरी 9 -- इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ 4 रनों से करीबी जीत दर्ज की। ग्रुप सी का हिस्सा इंग्लैंड ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 184/7 का स्कोर खड़ा करने के बाद नेपाल को 180/6 पर रोका। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (53) और जैकब बेथेल (55) ने फिफ्टी ठोकी जबकि जोस बटलर ने 17 गेंदों में पांच चौकों के जरिए 26 रन बनाए। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज बटलर ने भले ही छोटी पारी खेली मगर महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बटलर ने अब तक सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में 35 पारियों में 1039 रन बनाए हैं, जिसमें 41.56 का औसत है। उन्होंने इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक जमाए। श्रीलंका क...