नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने जीटी की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने अर्धशतक जड़ा। गिल ने 40 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनामए। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज बटलर ने 37 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। बटलर ने टी20 क्रिकेट में दो बड़े कारनामे अंजाम दिए हैं। वह भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।बटलर ने ठोका 100वां अर्धशतक बटलर टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक कंप्लीट करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 497 मैचों में यह आंकड़ा छुआ। उनसे पहले यह कारनामा कोहली और डेविड वॉर्नर ने अंजाम दिया। कोहली अभी तक सबसे छोटे फॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.