नई दिल्ली, जुलाई 11 -- इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। उन्होंने 51 गेंद में 100 रन पूरे किए। बटलर का टी20 इंटरनेशनल में ये नौवां शतक है। इंग्लैंड ने साउथम्पटन में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए, जोकि भारत के खिलाफ किसी भी टीम का टी20 इंटरनेशनल में हाईएस्ट टोटल है। बटलर ने 64 गेंद में 131 रन की पारी खेली। उन्हें शिवम दुबे ने आउट किया। कप्तान हैरी ब्रूक ने 45 गेंद में नाबाद 95 रन बनाए।जोस बटलर का शतक जोस बटलर शनिवार को साउथम्पटन में बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने शतकीय पारी खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 64 गेंद में 131 रन बनाए। बटलर ने पारी की शुरुआत धीमी की थी और 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन उसके बाद उन्होंने सिर...