नई दिल्ली, मई 4 -- साउथ सुपरस्टार विजय का तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी पर्सनल जिंदगी, फिल्मों से जुड़े कई किस्से कहानी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। विजय थलापति विजय के नाम से फेमस हैं। उनका असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। विजय फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता एस ए चंद्रशेखर निर्माता, निर्देशक रहे हैं और विजय को लॉन्च भी उन्होंने ही किया था। विजय को उनके पिता ने इलैयाथलापति निकनेम दिया था। बाद में यह थलापति बन गया। हिंदी में इसका क्या मतलब है और यह नाम विजय को कैसे मिला, जानिए इंट्रेस्टिंग कहानी।विजय को कुरूप बोलते थे लोग वैसे तो विजय 1984 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग कर चुके थे। ऑफिशियली उन्होंने विजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 नालय्या थीरपू फिल्म से की थी। इसके डायरेक्टर उनके पिता एस ए ...