रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने आईआईएस, बेंगलुरु सहित 23 आईआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 56 जीएफटीआई सहित कुल 138 इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्ष 2026-27 के नामांकन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित इन संस्थानों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार से शुरू हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 जून तक चलेगी। इस बीच पहले मॉक सीट एलोकेशन 8 जून और द्वितीय मॉक सीट एलोकेशन 10 जून को जारी किए जाएंगे। जोसा काउंसिलिंग के पहले चरण का सीट एलोकेशन 13 जून 2026 को होगा। करियर काउंसलर ब्रिजमोहन ओझा ने बताया कि लगभग डेढ़ माह तक चलने वाली लंबी प्रक्रिया है। यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 रिजल्ट के बाद JoSAA काउंसलिंग के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत, जानें...