बांदा, अगस्त 26 -- बांदा। पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद का यौमे विलादत (जन्मदिन) जश्न और जोश और परंपरा के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन जुलूसे मोहम्मदी रहा। बिजली की आकर्षक सजावट दे जगमगाती शहर की सड़कों पर देर रात तक जुलूस की धूम रही। हरे झंडे और झांकियों के बीच नातिया कलाम और धार्मिक नारे गूंजते रहे। जश्न की शुरुआत मंगलवार को शाम जश्ने चिरागा से हुई। रातभर मुस्लिम इलाकों में धूमधाम रही। बुधवार को शाम शहर के विभिन्न इलाकों से आए झंडे और झांकियों के जत्थे कालवनगंज स्थित शेख सरवर की मस्जिद के पास इकठ्ठा हुए। जश्ने ईद मीलादुन्नबी मरकजी कमेटी सदर अय्यूब खां सहित इमरान अली राजू, मुमताज अली आदि ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस रवाना किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की मांगी दुआ छिपटहरी, मर्द...