प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के अंतर संकाय कार्यक्रम 'स्फूर्ति' में दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फुटबाल प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय और कला संकाय ने फाइनल में प्रवेश किया। क्रिकेट और वॉलीबाल में वाणिज्य और कृषि संकाय की टीम फाइनल में पहुंची। रस्साकसी में फाइनल मुकाबला कृषि और विधि संकाय के बीच होगा जबकि बैडमिंटन में विधि और विज्ञान संकाय की टीम आमने-सामने होगी। सांस्कृतिक आयोजन में मिमिक्री एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। फैंसी ड्रेस में डॉ. उत्कर्ष उपाध्याय, डॉ. अतुल वर्मा, डॉ. दिव्या द्विवेदी एवं डॉ. प्रियंका सक्सेना और मिमिक्री में डॉ. अलका मिश्रा, डॉ. गीतांजलि श्रीवास्तव, डॉ. गौतम कोहली एवं डॉ. राहुल कुमार न...