पिथौरागढ़, मई 11 -- संतोष, मुनस्यारी। जोशा और गांधीनगर में वायरल के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों की टीम गांव भेजेगी। सोमवार को मुनस्यारी सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि आगामी 12 मई को प्राथमिक विद्यालय जोशा, और प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर में शिविर लगाया जाएगा। शिविर के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...