हरिद्वार, जून 1 -- हरिद्वार पिकलबॉल क्लब बाय एम्बिशन हूप्स की ओर से आयोजित हरिद्वार पिकलबॉल लीग सीजन-3 का खिताब जोविरा रॉयल्स ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में जोविरा रॉयल्स ने किंग स्ट्राइकर्स को 4-3 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए जोविरा रॉयल्स के अनिकेत अरोड़ा को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) चुना गया। उत्तराखंड की पहली फ्रेंचाइजी आधारित पिकलबॉल लीग में कुल 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

फाइनल मुकाबला फाइनल में जोविरा रॉयल्स और किंग स्ट्राइकर्स के बीच सात श्रेणियों में मुकाबले खेले गए, जिनमें जोविरा रॉयल्स ने 4-3 की बढ़त के साथ खिताब जीत लिया। अंडर-30 पुरुष एकल वर्ग में जोविरा रॉयल्स के अनिकेत अरोड़ा ने किंग स्ट्राइकर्स के प्रणव मित्तल को 21-7 से हराया। 58 प्लस पुरुष युगल वर्ग म...