उरई, जून 4 -- कालपी। संवाददाता राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की सिक्सलेन परियोजना के तहत कालपी-जोल्हूपुर में बनने वाले फ्लाईओवर के लिए 597 पेड़ प्रभावित होंगे। वन विभाग ने सभी पेड़ों की गिनती कर मूल्यांकन पूरा कर लिया है, जिससे पेड़ काटने का रास्ता साफ हो गया है।वन दरोगा अजीत यादव के अनुसार हाईवे विस्तारीकरण में दोनों तरफ 597 पेड़ आ रहे हैं। इनका आंकलन व मूल्यांकन बनाकर एनएचएआई को उपलब्ध करा दिया गया है। एनएचएआई और वन विभाग ने 1 जून को संयुक्त रूप से नापजोख कर प्रभावित पेड़ों का आकलन शुरू किया था। क्षेत्र में फोरलेन परियोजना की शुरुआत 2004 में हुई थी। 6 साल की कवायद के बाद हाईवे निर्माण का रास्ता साफ हुआ। नगर सीमा में 2018 में निर्माण शुरू हुआ और दो साल बाद ओवरब्रिज तैयार हुआ। अब एनएचएआई ने सिक्सलेन परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत...