जोल्हूपुर का अधूरा ओवरब्रिज मार्च 2027 तक होगा पूरा, शासन ने जारी किए 7.5 करोड़
उरई, जून 28 -- कालपी। संवाददाता जोल्हूपुर में बदहाल यातायात व्यवस्था का कारण बने अधूरे ओवरब्रिज का निर्माण अब मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। शासन से साढ़े सात करोड़ रुपये मिलने के बाद निर्माण इकाई ने काम फिर शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष तक आवागमन सुलभ हो जाएगा।गौरतलब है कि जोल्हूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने से आवागमन बंद हो जाता था और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। इसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने यहां ओवरब्रिज निर्माण का मसौदा तैयार किया था। वर्ष 2018 में राज्य सेतु निर्माण निगम द्वारा लगभग 33 करोड़ की लागत से काम शुरू किया गया। दो वर्ष में काम पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन निर्माण की गति धीमी रहने से बजट कम पड़ गया। बाद में बजट बढ़ाया भी गया, लेकिन वर्ष 2024 तक केवल एक लेन ही तैयार हो पाई। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.