बागेश्वर, जून 29 -- बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लगे जोलकांडे स्थित देवीधार मंदिर में गोल्ज्यू देवता की मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। जिसके साथ ही अखंड रामायण पाठ भी शुरू हो गया है। इससे पूर्व श्रद्धालु बागनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर पवित्र जल एकत्र किया और कलश यात्रा के माध्यम से उसे देवीधार मंदिर तक पहुंचाया, जहां मूर्ति स्थापना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान मोहन जोशी एवं योगेश्वर जोशी हैं। आयोजन में दरबान सिंह बिष्ट, पूनम, गीता, बसंती, प्रेमा बिष्ट, खुशी शर्मा, शिवदत्त नौरंगी, राधा-कृष्ण, सुंदर बिष्ट, पूरन भट्ट, भुवन भट्ट, प्रकाश पांडे, हयात बिष्ट, नवीन बलसूनी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जो...