ललितपुर, मई 17 -- ललितपुर। जनपद के थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम देवरान में दबंग धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं। यहां निजी और सरकारी भूमि पर जेसीवी से मिट्टी खोदकर डंपरों के माध्यम से बाजार में बेची जा रही है। ग्राम निवासी गौरव पुरोहित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्रामसभा की भूमि पर प्रभावशाली व्यक्ति अवैध खनन करवा रहे हैं। जिसकी शिकायत पहले भी की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...