सोनभद्र, जून 20 -- महुली। दुद्धी ब्लाक के जोरूखाड़ ग्राम पंचायत में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के सत्यापन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। खुली बैठक में गांव के करीब चार सौ ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव अरुण कुमार वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को 541 लोगों की सूची पढ़कर सुनाया। इसके साथ ही सचिव ने सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान/प्रशासक विमल यादव, सचिव अरुण कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, राजू भारती, दया राम, जोखू, वृजकिशोर, विशुन कुमार, गिरवर प्रसाद, भगवानदास गोंड, नरेश भारती, विपत राम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आवास की अंतिम सूची तैयार करने के लिए ग्राम पंचायतों में होंगी बैठक यह भी पढ़ें- महिलाओं ने समस्याएं, सुझाव और आपत्तियां कराई दर्ज...