चतरा, अप्रैल 12 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के जोरी काली मंदिर में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी युद्घ स्तर पर की जा रही हैं। इस सम्मेलन को लेकर जिले भर के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन के आयोजन कर्ताओ के द्वारा प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगो से अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में शामिल होने की अपील किया जा रहा है। यह सम्मेलन समाज को एकजुट करने और सनातन सांस्कृतिक को सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। पूरे क्षेत्र में जोर शोर में जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगो से अपने परिवार और मित्रों के साथ इस आयोजन में शामिल होने की अपील की जा रही है। और इसे सफल बनाएं। इस सम्मेलन में सनातन धर्म के जुड़े कई महान साधु संत सम्मेलन में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...