जोराम पावर हाउस के पास पहुंचा हाथी
सिमडेगा, सितम्बर 27 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का विचरण लगातार जारी है। रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक हाथी जोराम पंचायत स्थित पावर हाउस के समीप एनएच-143 के मुख्य मार्ग पर पहुंच गया। अचानक सड़क पर हाथी के आ जाने से राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी काफी देर तक एनएच-143 पर चहलकदमी करता रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। और आवागमन प्रभावित हो गया। हाथी इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के समीप भी पहुंच गया। हाथी को नजदीक आता देख ट्रेलर चालक और खलासी वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। यह भी पढ़ें- एनएच-143 पर आकर खड़ा हो गया हाथी, मची अफरातफरी सड़क पर हाथी के पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों और बच्चों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। लोग हाथी को देखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.