हमीरपुर, सितम्बर 7 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के प्रशासकों के साथ अधिकारियों की बैठक में नमामि गंगे योजना की बदहाली का मुद्दा जोरशोर से उठा। बिजली और सड़क की समस्याएं छाई रही। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने की। इस मौके पर उपायुक्त श्रम रोजगार राघवेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत वार समस्याएं सुनी। नमामि गंगे योजना की बदहाल स्थित पर सभी ग्राम प्रधानों ने संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। जिससे थोड़ी देर के लिए सभागार में हलचल मच गई। सभी ग्राम प्रधानों ने बताया कि प्रत्येक गांव में नमामि गंगे योजना के तहत खोदी गई सड़कें नहीं बनाई गई और आए दिन होने वाले लीकेज से भी समस्याएं बढ़ रही। इस पर बैठक में मौजूद योजना के अवर अभियंता अंकेश कुमार कोई भी जवाब नहीं दे सके। उपायुक्त ने प्रत्येक ग्राम प...