सिमडेगा, मार्च 2 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमताई पंचायत के जोरपोडा गांव में कृषि विज्ञान केंद्र सिमडेगा, बानो द्वारा समूह अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरसों फसल की उन्नत खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मीणा भारती, स्मिता श्वेता एवं राजेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं जमताई पंचायत के मुखिया नामजन जोजो, समाजसेवी राजेश बड़ाईक, जेएसएलपीएस की एचपी गुलवती कुमारी देवी, ललिता देवी, अनीता देवी, रंथी देवी, पालिता देवी सहित अनेक किसान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...