महोबा, अगस्त 20 -- महोबा, संवाददाता। जोरदार बारिश से शहर से लेकर गांव तक जलभराव की समस्या से लोग परेशानियों से दो चार हो रहे है। बारिश के बाद खेतों में पानी भर रहा है जिससे फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला तेज हो गया है। गुरुवार को मौसम विभाग ने जिले में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था। सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। बारिश को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों का अवकाश किया गया। सुबह रिमझिम बारिश के बाद दोपहर को जोरदार बारिश हुई। बारिश से शहर के परमानंद तिराहा, शुक्रवारी बाजार, भटीपुरा, गांधी नगर पूंछ वाली गली, चरखारी बाईपास सहित अन्य स्थलों पर जल भराव होने के कारण लोग परेशान रहे। दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को नुकसान हुआ। लंबे समय से परमानंद तिराहा में पानी की समस्या...