जोरदार बारिश से लोहरदगा का मौसम हुआ सुहाना
लोहरदगा, जून 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में गुरुवार देर रात हुई जोरदार बारिश ने जिलेवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग परेशान थे। बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। शुक्रवार सुबह से ही वातावरण में ठंडक महसूस की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह घरों से बाहर निकले लोगों ने ताजगी भरे मौसम का आनंद लिया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी का असर काफी कम रहा। यह भी पढ़ें- बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावटकिसानों की खुशी वहीं किसानों ने इस बारिश को खरीफ सीजन के लिए लाभदायक बताया है। खेतों में नमी बढ़ने से जुताई और बुवाई की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.