रांची, मई 10 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी शहर में रविवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के साथ हुई तेज ओलावृष्टि कई लोगों के लिए आफत बन गई। बड़े-बड़े ओले गिरने से शहर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए। ओलों के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गए, जबकि कई घरों और दुकानों के एस्बेस्टस भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। अचानक हुई ओलावृष्टि को लेकर लोगों में कौतूहल भी देखा गया और कई लोग इसे मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। वहीं बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में लगी सब्जियों समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने कहा कि नुकसान अधिक हुआ तो आर्थिक परेशान...