जोरदार धमाका और लाइब्रेरी पर आ गिरा मलबा, कई छात्र दब गए; दिल्ली हादसे में जिंदा बची सायिका ने सुनाई पूरी कहानी
नई दिल्ली, जून 1 -- दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम हुए बिल्डिंग हादसे में पूर्वी चम्पारण जिले की एक एमबीबीएस छात्रा बाल-बाल बच गई। रघुनाथपुर चमड़ा गोदाम निवासी एकराम खान की पुत्री सायिका खान उस समय लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही थी, जब बगल की छह मंजिला इमारत का ऊपरी हिस्सा अचानक लाइब्रेरी पर आ गिरा। सायिका ने बताया कि वह रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटी है और इन दिनों दिल्ली में रहकर एमसीआई की तैयारी कर रही थी। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह लाइब्रेरी से बाहर नाश्ता करने के लिए निकल रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ बिल्डिंग का हिस्सा गिर पड़ा। इस हादसे में कई छात्र मलबे में दब गए। सायिका को भी पैर में हल्की चोटें आईं, लेकिन वह किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गई। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.