रामगढ़, जून 20 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। क्षेत्र के कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। जीटी हॉस्टल, एसबीआई मोड़, रामगढ़ घाटो मुख्य मार्ग सहित विभिन्न इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।सबसे बड़ी घटना वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में घटी, जहां ओपी प्रभारी दीपक कुमार के कार्यालय से सटे आवास पर एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। घटना के समय आवास में ओपी प्रभारी, उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ की एक बड़ी डाल पहले आवास के छज्जे और बाउंड्री से टकराई, जिससे पूरा मकान पेड़ और डालियों से ढक गया। यदि पेड़ सीधे मकान पर गिरता तो बड़ा हा...