घाटशिला, मई 4 -- ​चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भातकुंडा पंचायत के जोरडीहा गांव में बीती रात जंगली हाथी के हमले से दहशत का माहौल बन गया। पश्चिम बंगाल की सीमा से चाकुलिया रेंज में प्रवेश करने वाले 20-25 हाथियों के झुंड से बिछड़ कर एक हाथी गांव में घुस आया और तारा नायक नामक व्यक्ति के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।​ रविवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही वनरक्षी विप्लव कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित तारा नायक को मुआवजा के लिए आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराया और जल्द सहायता का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- हाथी के हमले से दो घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद फिलहाल हाथियों का झुंड मोहनडुंगरी के जंगलों में डेरा डाले हुए है। इससे आसपास के ग्रामीणों में भय व्याप्त है। यह भी पढ...