अमरोहा, अप्रैल 28 -- अवैध संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोया में अस्पताल की ओटी सील कर दी। वहीं टीम ने दो और अवैध संचालित अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए इन्हें भी सील कर दिया। कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। जोया सीएचसी प्रभारी डॉ.मोहम्मद ओवेस के नेतृत्व में टीम ने कस्बे में संचालित इकरा हॉस्पिटल पर छापा मारा। निरीक्षण में अस्पताल की ओटी में अप्रशिक्षित स्टाफ मरीजों का इलाज करता मिला। मांगे जाने पर संचालक ने अस्पताल संचालन के दस्तावेज नहीं दिखाए। इस पर सीएचसी प्रभारी ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया। उधर, अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर में भी टीम ने अवैध संचालित न्यू स्टार पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। यह भी पढ़ें- टीम ने हेल्थ केयर सेंटर और क्लीनिक को किया सील संचालक के पास लैब के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.