अमरोहा, मार्च 26 -- अमरोहा, संवाददाता। यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं जोया नगर पंचायत प्रशासन ने संयुक्त रूप से कस्बा जोया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ईओ विपिन कुमार सेंगर, कार्यालय अधीक्षक विजय शंकर शर्मा व यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह ने अभियान का नेतृत्व किया।अभियान के दौरान कस्बा जोया की मुख्य सड़कों एवं बाजार क्षेत्र में ठेला-पटरी व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से मार्किंग लाइन बनाई गई तथा सभी ठेला-पटरी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित सीमा (मार्किंग लाइन) के पीछे रहकर ही अपना व्यवसाय करें। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य पैदल यात्रियों एवं वाहन चालकों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं बाधारहित मार्ग उपलब्ध कराना है, जिससे या...