अमरोहा, नवम्बर 21 -- अमरोहा, संवाददाता। भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किसानों संग गुरुवार को नेशनल हाईवे पर जोया टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। जोया और गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा पर किसानों के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। धरने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि टोल वसूली के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन किसान एकता को मजबूत करने का काम कर रहा है। गढ़मुक्तेश्वर और जोया टोल प्लाजा के बीच बमुश्किल 25 से 30 किमी की दूरी है। ऐसे में टोल प्लाजा बनाए जाने से किसान और स्थानीय आम जनता पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। कहा कि नियमानुसार दो टोल प्लाजा के बीच 60 किमी की दूरी होनी चाहिए। लेकिन नियमों को धता बताया जा रहा है। कम दूरी पर दो टोल प्लाजा बनाकर आम आदमी और खासकर किसानों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.