अमरोहा, जून 16 -- जोया। कस्बा जोया के बजरंग मंदिर पर मंगलवार को हनुमान भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया। राहगीरों ने प्रसार ग्रहण कर मंदिर में माथा टेका और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, सीमा चौधरी, पंडित त्रिलोक चंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जोया चौधरी विजयवीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे, विपिन तोमर सहित हनुमान भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...