देहरादून, फरवरी 25 -- हरिद्वार। जोमैटो कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। चंद्राचार्य चौक पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी की नई नीतियां कर्मचारियों के खिलाफ हैं। वह दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन कंपनी का कोई कर्मचारी और प्रशासन का कोई अधिकारी देखने भी नहीं आया। किसी प्रकार की कोई मेडिकल जांच भी नहीं की गई। जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि कंपनी शोषण कर रही है और विरोध करने पर काम से निकालने की धमकी दी जाती है। सुपर मेडल नाम से एक नया नियम लागू किया है जिसमें 10 किलोमीटर की दूरी के लिए कंपनी मात्र 23 मिनट का समय देती है। यदि देर हो जाए तो 10 पॉइंट काट दिए जाते हैं। जिससे कम पैसे मिलते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.