लोहरदगा, मार्च 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा किस्को प्रखंड के देवदरिया पंचायत अंतर्गत जोबांग में रविवार को निरक्षरों को साक्षर बनाने की परीक्षा हुई। यह सिर्फ दिखावा और लोगों को साक्षर बनाने के डाटा को बढ़ाने वाला ही दिख रहा था। परीक्षा की जानकारी पहले से अधिकांश लोगों को नहीं थी। मुखिया कामिल टोपनो ने बताया कि इस तरह की परीक्षा सिर्फ खानापूर्ति के लिए किया जा रहा है। इसका लाभ मिलने वाला नहीं है। पहले से जानकारी देने पर पंचायत के युवक- युवतियों को ही जो अनपढ़ लोग हैं, उन तक शिक्षा और साक्षर बनाने और परीक्षा के लिए तैयार करने का काम हो सकता था,पर विभाग के लोग सिर्फ खानापूर्ति के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा में बैठी महिलाओं की तस्वीर भी इस बात की तस्दीक करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...