नई दिल्ली, अगस्त 30 -- पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक बार फिर इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखे। लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए। जोफ्रा आर्चर की खतरनाक बाउंसर देखकर बाबर आजम बिना गेंद की लाइन में आए बल्ला लगा दिया, जिससे गेंद हवा में चली गई और जॉर्डन कॉक्स ने आसान कैच ले लिया। आर्चर की रफ्तार से बाबर चौंक गए और बाउंसर का सही अंदाजा नहीं लगाए, जिसके कारण वह गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर हो गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हेलमेट ग्रिल से लगते हुए हवा में गई। ये शॉट देखकर हर कोई हैरान रह गया क्योंकि बाबर आजम को गंभीर चोट भी लग सकती थी। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में चौथे दिन लंच ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को ह...