लखनऊ, अप्रैल 6 -- शहर की सड़कों को जाम मुक्त करने और पैदल यात्रियों को सुरक्षित फुटपाथ उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को लखनऊ नगर निगम ने अभियान चलाया। नगर निगम की प्रवर्तन टीम और स्थानीय जोनल अधिकारियों ने जोन-6 और जोन-7 के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के नेतृत्व में मल्लाही टोला प्रथम और बालागंज क्षेत्र में सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। ठाकुरगंज चौराहे से लेकर मंजू टंडन ढाल और प्रेरणा स्थल पार्क के आसपास सड़क घेरकर लगाई गई दुकानों पर नगर निगम के दस्ते ने कार्रवाई की। इस दौरान 40 ठेले, 10 काउंटर और 30 अस्थायी दुकानों को हटाया गया। टीम ने 2 तराजू, 9 प्लास्टिक स्टूल, लोहे के काउंटर और टायर जब्त किए। इस दौरान कर अधीक्षक विजय शंकर और कर निरीक्षक धर्मदेव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा...