हापुड़, मार्च 17 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर के शाहपुर रोड स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल के अंतर्गत जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीट्स के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली के तत्वाधान में संपन्न हुई, जिसमें डी.एम. स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक हासिल किए।खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर न केवल अकादमी बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। सब जूनियर वर्ग में त्रिशांत ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण, रिया ने 800 मीटर में स्वर्ण और माही ने 800 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में धीरज पाल ने 200 मीटर में रजत, यशी ने 100 व 200 मीटर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.