लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- लखीमपुर, संवाददाता। जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जिला युवा कल्याण विभाग से खिलाड़ियों की सूची मांगी गई है। विधायक खेल स्पर्धा के विजेताओं को सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेना था, लेकिन संसदीय क्षेत्र लखीमपुर में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन न होने के कारण अब जोन स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विधायक खेल स्पर्धा में विजेताओं का चयन ट्रायल 9 मार्च को सुबह नौ बजे से लालपुर स्टेडियम में होगा। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीष कटियार ने बताया कि खीरी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा गोला, लखीमपुर सदर, श्रीनगर, निघासन, पलिया के विजेता खिलाड़ियों को जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल में प्रतिभाग कराया जाना है। सभी खिलाड़ियों से समय से प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्त...