कानपुर, मई 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस इसे चुनौती की तरह लेकर काम कर रही है। जोन में पनप रहे मिनी जामताड़ा के खिलाफ अभियान चलाकर इसे खत्म कराया जाएगा। हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर, माफिया और बड़े अपरा​धियों के खिलाफ अभियान चलाकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। शनिवार को 1995 बैच की आईपीएस अनुपम कुलश्रेष्ठ ने एडीजी जोन का चार्ज लेने के बाद वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस आज तकनीकी दक्षता से युक्त है। तकनीक की मदद से अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाइयां हुई हैं। शनिवार को जोन के पुलिस अ​धिकारियों से बातचीत हुई है। यह भी पढ़ें- कोतवाली समेत कई थानों के बदले गए प्रभारी रविवार को सभी को बैठक के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर थीं। मूलरूप स...