प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। एक कर्मचारी के साथ मारपीट से भड़के अल्लापुर जोन के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह से काम ठप कर दिया। जोन कार्यालय में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी सुबह पहुंचे और समूह में बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों के काम ठप करने से कार्यालय का कैश काउंटर बंद हो गया। गृहकर जमा करने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को श्रीशचंद्र दुबे आए और काउंटर पर बैठे संतोष पर दबाव बनाने लगे। कर्मचारी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। दूसरी ओर कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोपित श्रीशचंद्र दुबे ने कहा कि जोन कार्यालय मे हर काम के लिए पैसे की मांग की जाती है। कर अधीक्षक की ओर से मारपीट के खिलाफ जार्जटाउन थाने में तहरीर दी गई है। कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा से मिलकर का...