गोंडा, मार्च 29 -- गोण्डा, संवाददाता। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए बिजली विभाग ने अहम कदम उठाया है। अब निगेटिव बैलेंस के कारण कटी बिजली बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं को भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्य अभियंता, देवीपाटन यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि जोन स्तर पर विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जो रिचार्ज के बाद भी समय पर आपूर्ति बहाल न होने की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेगी। अक्सर देखने में आता है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता रिचार्ज कराने के बावजूद 30 मिनट के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने यह नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रभावित उपभोक्ता सीधे कमेटी केमोबाइल नंबर 8004916771 पर व्हाट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कम...