कानपुर, मई 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। घर-घर कूड़ा उठान और सड़क सफाई कार्य के लिए जोन-एक और दो में कंपनियां नहीं मिल रही हैं। इसके लिए नगर निगम ने अब दूसरी बार टेंडर जारी किया है। ये टेंडर पांच मई को खुलेंगे। पूर्व में दो कंपनियां आई थीं जो दस्तावेजों की जांच में गलत साबित हुईं तो उनके टेंडर आवेदनों को ही निरस्त कर दिया गया। वर्तमान में इन दोनों जोन से संबं​धित वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ब्योरा एक नजर में शहर के कुल छह जोन में से एक में परमट से घंटाघर तक और दो में चकेरी, लालबंगला से यशोदानगर तक का क्षेत्र आता है। इन दोनों जोन से जुड़े करीब 35 से 36 वार्डों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अप्रैल में टेंडर निकाला गया। इसमें दो कंपनियां आईं लेकिन दोनों निरस्त कर दी गईं। यह निविदा की शर्तों को पूरा नहीं कर पा रही ...