रांची, मार्च 14 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। अनगड़ा प्रखंड पूर्वी जोन्हा गुड़िडीह हुंडी सरना की बैठक हरदयाल मुंडा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। बैठक में 22 मार्च को पाहन मिलन समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। वहीं 20 मार्च को रुसा, 21 मार्च को सरहुल पूजा की जाएगी। पहान मिलन समारोह में अपने पारंपरिक वेशभूषा, गाजा बाजा के साथ सभी भाग लेंगे। बैठक में जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा,गुड़िडीह मुखिया विजय उरांव, शशि प्रकाश लिंडा, समाजसेवी रिझुवा मुंडा, राजु उरांव, सालिकराम मुंडा, रीतुलाल लोहरा, संजय मुंडा, रसनाथ, राहुल लोहरा, मनोहर लोहरा, मनसा भोगता, रामदेशी मुंडा, प्रकाश लोहरा, मखन लोहरा, सूरज लोहरा, मंगल मुंडा, मनोज भोगता, सिकंदर लोहरा, चमन भोगता, राजु भोगता, सुरेन्द्र मुंडा, रतनलाल भोगता, अरुण सिंह मुंडा, बिरसा उरांव, अरुण भोगता, प्रकाश भोगता, संजय नाय...