जोन्हा फॉल के समीप पेड़ से लटका मिला युवक का शव
रांची, मई 13 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा फॉल के समीप बुधवार सुबह बरगद के पेड़ से फंदे पर लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के लखीसराय जिला अंतर्गत सलोना चक निवासी 18 वर्षीय प्रणव कुमार, पिता टुनटुन सिंह के रूप में हुई है। पिता ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से प्रणव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। सूचना मिलते ही सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, थाना प्रभारी गौतम रजवार और एएसआई सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन लखीसराय से रांची के लिए रवाना हो चुके थे。
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी रांची के लालपुर में रहक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.