अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हाथरस में हुई आगरा जोन की पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता में अलीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने नौ गोल्ड समेत कुल 19 मेडल जीते हैं। इस पर शुक्रवार को एसएसपी नीरज जादौन ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया। हाथरस में 23 व 24 अप्रैल को 18वीं अंतरजनपदीय आगरा जोन आगरा पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर (भारोत्तोलन, योग, पावर लिफ्टिंग) महिला व पुरुष प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नौ गोल्ड मेडल सहित कुल 19 (सिल्वर/कांस्य) पदक प्राप्त किए। एसएसपी ने सभी को सम्मानित करते हुए भविष्य में और अधिक अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।इन्होंने जीते गोल्ड मेडल :हेड कांस्टेबल मोनिका शर्मा (ऑफिशियल व खिलाड़ी), (पावर लिफ्टिंग)कांस्टेबल...