अंबेडकर नगर, जुलाई 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी जलालपुर की छात्राओं ने सीबीएसई जोनल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। अब ये दोनों छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। प्रयागराज के गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल शांतिपुरम में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रेडियंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकादमी की छात्रा मानवी यादव ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मानसी यादव ने अंडर-19 बालिका वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता ...