पटना, जुलाई 7 -- नोट्रेडेम हाईस्कूल, आरा के बैनर तले आयोजित जोनल कैरम प्रतियोगिता में डॉन बॉस्को अकादमी, पटना ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल ने बालक और बालिका वर्ग की सभी आयु श्रेणियों में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चार विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें डॉन बॉस्को अकादमी, पटना, नोट्रेडेम हाई स्कूल, आरा, कार्मेल स्कूल, बक्सर और जीसस एंड मैरी स्कूल, पटना सिटी शामिल थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन नोट्रेडेम हाई स्कूल, आरा के निदेशक अजीत कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में डॉन बॉस्को अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में बालक और बालिका दोनों वर्गों के सभी खिताब अपने नाम किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...