सुल्तानपुर, फरवरी 12 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को जोनल,सेक्टर मजिस्ट्रेटों व केन्द्रव्यवस्थापकों की हुई बैठक में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व सुचितापूर्ण कराने के बारे में तैयारी बनाई गई। केन्द्र व्यवस्थापकों ने जिलाधिकारी के सामने कक्ष निरीक्षक को लेकर मामला उठाया। उनका कहना था कि अगर नियुक्त कक्ष निरीक्षक डयूटी पर नहीं आते हैं तो परीक्षा कैसे कराई जाएगी। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहाकि बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व सुचितापूर्ण तरीके से कराए जाने की जिम्मेदारी केन्द्रव्यवस्थापकों की है। डीआईओएस ने कहाकि केन्द्रव्यवस्थापकों को अधिकार है कि परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त किए गए कक्ष निरीक्षक के परीक्षा के दौरान डयूटी पर नहीं आने पर वह अपनी तरफ से कक्ष निरीक्षकों की तैना...