बागपत, अप्रैल 17 -- जोनमाना गांव के दो प्राथमिक विद्यालय से बदमाशों ने गुरुवार रात दो सिलेंडर और खाद्यान्न चोर कर लिया। प्रधानाध्यिका ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलि ने घटना की जांच शुरू कर दी। जोनमाना स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की प्रधानाध्यापिका कविता ने बताया कि अब तक तीन बार स्कूल में चोरी हो चुकी है। बदमाशों ने गैस सिलेंडर और खाद्यान्न को निशाना बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि रसोई में अतिरिक्त गेट और तीन गुप्ती ताले लगाए गए थे, लेकिन चोर उन्हें काटकर और गेट तोड़कर सिलेंडर ले गए।प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 की प्रधानाध्यापिका रीमा ने बताया कि उनके स्कूल से दो गैस सिलेंडर चोरी हुए हैं। यह भी पढ़ें- विद्यालय में नकब लगाकर मिड-डे मील का राशन चोरी प्रधानाध्यिापिका कविता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर गैस सिलेंड...