गंगापार, अप्रैल 20 -- विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत जोधी मझियारी में सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को सोमवार को तहसील प्रशासन बारा ने हटवा दिया। उपजिलाधिकारी बारा डॉ.गणेश कनौजिया के निर्देश पर की गई है। जोधी मझियारी स्थित गाटा संख्या 13 रास्ते की जमीन के रूप में दर्ज है पर राममिलन पुत्र भगवान दीन द्वारा कई वर्षों से कब्जा किया गया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और सोमवार को नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार की अगुवाई में राजस्व टीम एवं लालापुर पुलिस की संयुक्त उपस्थिति में जेसीबी मशीन के माध्यम से अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। अतिक्रमण हटने के बाद मार्ग पुनः सुचारु हो गया,जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने चेतावनी दी...